Advertisement

अब हम पूरे हौंसले से आतंक को कुचल रहे हैं : पीएम मोदी

Share
Advertisement

New Delhi: मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज 26 नवंबर है, और इस दिन को हम कभी भूल नहीं सकते। आज ही के दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने मुंबई और पूरे देश को थर्रा कर रख दिया था। किंतु, ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौंसले से आतंक को कुचल रहे हैं।

Advertisement

संविधान दिवस को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा?

डॉ. अंबेडकर को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था। जब साल 2015 में हम बाबा साहेब आंबेडकर की 125 वीं जयंती मना रहे थे। उसी समय 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाने का विचार आया था। उसके बाद से हर साल हम इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।

संविधान सभा में पन्द्रह महिलाएं थी

संविधान सभा में पन्द्रह महिलाएं थी। इन्हीं में से एक हंसा मेहता ने महिलाओं के अधिकार और न्याय की आवाज बुलंद की थी। उस वक्त भारत उन कुछ देशों में से था, जिन्होंने महिलाओं को संविधान से वोटिंग का अधिकार दिया। संविधान निर्माताओं की उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए भारत की संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास किया है, और यह हमारे लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का उदाहरण है।

पीएम ने जल संरक्षण पर क्या कहा?

पीएम मोदी ने जल संरक्षण और अमृत सरोवर की बात की। भारत में 65 हजार अमृत सरोवर बनाए गए हैं। गुजरात के अमरेली में जल उत्सव मनाया जाता है, जिससे जल संरक्षण को लेकर जागरुकता आई है। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में बेल्जिपुरम यूथ क्लब स्किल डेवलेपमेंट पर फोकस कर रहा है।

यह भी पढ़ें – सबसे पहले महुआ मोइत्रा की सदस्यता खत्म करनी चाहिए : रमेश बिधूड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें