Northeast Election Result: ‘कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने की ख्वाहिश कर रहे हैं’ – पीएम मोदी

त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी की शानदार जीत पर गुरुवार को पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यालय से बधाई दी। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इस दौरान बीजेपी के दिल्ली स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के भीड़ उमड़ी।
फोन की फ्लैश लाइट से करवाया सम्मान
पीएम मोदी ने सबसे पहले कार्यकर्ताओं से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाई। जैसे ही हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी फ्लैश लाइट जलाई तो पीएम मोदी ने कहा कि ये नॉर्थ ईस्ट के लोगों का सम्मान है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज के नतीजे ये दिखाते हैं कि भारत में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर इतनी आस्था है कि एक मजबूत आशावाद है।
मोदी की कब्र खोदने की ख्वाहिश कर रहे हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग मोदी की कब्र खोदने की ख्वाहिश कर रहे हैं, जबकि जहां मौका मिलता है कमल खिलता ही जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग कट्टर की पहचान में लगे हुए हैं। वो बेइमानी भी कट्टरता से करते हैं। ये कट्टर लोग कहते हैं- मर जा मोदी मर जा मोदी, देश कह रहा है मत जा मोदी। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा अब नॉर्थ ईस्ट ना दिल्ली से दूर है और ना ही दिल से दूर है।
क्या रहे चुनावी नतीजे
पूर्वोत्तर के त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी ने जीत हासिल की तो वहीं मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा बनी है यानी मेघालय में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।
त्रिपुरा के चुनावी परिणाम
त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीट हैं। यहां बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी को 32 सीटें मिली हैं, यहां बीजेपी और आईएफपीटी के बीच गठबंधन था। यहां आईएफपीटी के खाते में केवल 1 सीट आई है, दोनों की मिलाकर बीजेपी-आईएफपीटी गठबंधन को 33 सीटें मिली हैं। त्रिपुरा में टिपरा मोठा पार्टी को 13 सीटें मिली हैं। लेफ्ट को 11 और कांग्रेस को केवल 3 सीटें मिली हैं।
नागालैंड के चुनावी नतीजे
नागालैंड में भी 60 विधानसभा सीट हैं। नागालैंड में बीजेपी और एनडीपीपी गठबंधन ने 37 सीटों के साथ बड़ी जीत हासिल की है। यहां सीपीआई को 11 और कांग्रेस को केवल 2 सीटें मिली हैं। नागालैंड में नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां में नेश्नल पीपुल्स पार्टी को 5 सीटें मिली हैं।
मेघालय के चुनावी नतीजे
मेघालय में 59 विधानसभा सीट हैं। नागालैंड नें किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। मेघालय में नेश्नल पीपुल्स पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एनपीपी को 26 सीटें मिली हैं। जबकि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के खाते में 11 सीटें आई हैं। त्रिपुरा और नागालैंड जीत का परचम लहराने वाली बीजेपी को मेघालय में निराशा हाथ लगी है। यहां बीजेपी को केवल 2 सीटें मिली हैं। कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आई हैं। तृणमूल कांग्रेस ने भी 5 सीटें हासिल की हैं।
ये भी पढ़ें: Bypoll Election Results: 27 साल बाद कांग्रेस ने बीजेपी से छीनी ये सीट