Advertisement

मोदी कैबिनेट का फैसला, असम और त्रिपुरा में सड़क परियोजनाओं पर बीस हजार करोड़ होंगे खर्च

Share
Advertisement

New Delhi : मोदी सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने सड़क और परिवहन मंत्रालय से जुड़े निर्णय के बारे में बताते हुए कहा कि त्रिपुरा और असम में सड़क निर्माण को लेकर फैसला किया गया है।

Advertisement

अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सड़क और परिवहन मंत्रालय से जुड़े निर्णय लिए गए हैं जो त्रिपुरा और असम के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। खोवाई से हरिना तक सड़क बनाने के काम को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना के ऊपर 20,487 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इस काम को 25 महीने में पूरा किया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर असम और त्रिपुरा के बीच में परिवहन और आसान हो जाएगा। ये उत्तर त्रिपुरा को दक्षिण त्रिपुरा से जोड़ने का प्रयास है।

कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए हैं

केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस करके कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने सड़क और परिवहन मंत्रालय से जुड़े निर्णय के बारे में बताते हुए कहा कि त्रिपुरा और असम में सड़क निर्माण को लेकर फैसला लिया गया है।

ख़बर अपडेट की जा रही है।

यह भी पढ़ें – Washing Face With Hot Water: सर्दियों में गर्म पानी से चेहरा धोना चाहिए या नहीं ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *