Advertisement

चंद्रमा को लेकर दिलचस्पी अभी खत्म नहीं, अब सतह से चट्टानें लाने का लक्ष्य : एस सोमनाथ

Share
Advertisement

New Delhi : चंद्रयान-3 की सफलता से इसरो बहुत उत्साहित है। अब, इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने चंद्रयान मिशन के भविष्य को लेकर भी संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रमा को लेकर अभी दिलचस्पी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में बोलते हुए कहा कि इसरो अब चंद्रमा की सतह से कुछ चट्टानों के नमूने लाने की योजना बना रही है।

Advertisement

सोमनाथ ने क्या कहा?

राष्ट्रपति भवन विमर्श श्रृंखला के तहत राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में व्याख्यान देते हुए सोमनाथ ने वहां मौजूद लोगों के सामने चंद्रमा से चट्टानों को वापस लाने के लिए सैंपल रिटर्न मिशन के बारे जानकारी साझा की। इसरो प्रमुख ने कहा कि चांद पर हमारी रुचि अभी खत्म नहीं हुई है। मैं राष्ट्रपति जी को आश्वासन देता हूं कि हम खुद कुछ चंद्रमा की चट्टानें लाएंगे।

यह आसान मिशन नहीं होगा  

सोमनाथ ने कहा कि हालांकि यह आसान मिशन नहीं होगा। इसमें कोई इंसान शामिल नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि हम अभी जितनी तकनीक पर काम कर रहे हैं, इसके लिए उससे ज्यादा की जरूरत होगी। सोमनाथ ने आगे कहा कि हम फिलहाल इस तरह का एक मिशन डिजाइन कर रहे हैं। हम इसे अगले चार साल में करना चाहेंगे। यही हमारा लक्ष्य है।

हमारी योजना एक अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की

सोमनाथ ने कहा कि वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी मानव को अंतरिक्ष में भेजने के मिशन पर काम कर रही है। इसके लिए सर्विस और क्रू मॉड्यूल डिजाइन कर लिया गया है। इसरो प्रमुख ने आगे कहा कि हम उन्हें बहुत सुरक्षित तरीके से अंतरिक्ष में ले जाएंगे और उन्हें सुरक्षित वापस भी लाएंगे। इस बीच, उन्होंने कहा कि हमारी योजना एक अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की है।

यह भी पढ़ें – केंद्र में मोदी की गारंटी वाली सरकार: सम्राट चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *