Advertisement

आजादी के 14 साल बाद तक भारत का ये राज्य रहा था गुलाम, जानें पूरी कहानी

Share
Advertisement

आज अपनी प्राकृतिक खूबसूरती की वजह देश और दुनिया के सैलानियों की मनपसंद जगह बन चुका गोवा एक दौर में ऐसा था जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। असल में भारत के इस राज्य में पुर्तगाल का कब्जा था।

Advertisement

1947 में भारत आजाद हुआ पर इसके 14 साल बाद तक पुर्तगालियों का यहां कब्जा था। आपको बता दें कि 19 दिसंबर 1961 में पुर्तगालियों से आजाद हुआ था।

ऐसे आजाद हुआ गोवा

19 दिसंबर, 1961 को भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन विजय अभियान’ शुरू कर गोवा, दमन और दीव को पुर्तगालियों के शासन से मुक्त कराया था। भारत सरकार के आदेश के बाद भारतीय सेना ने यहां ऑपरेशन शुरू किया था।

पुर्तगाली सेना ने कुछ विरोध के बाद घुटने टेक दिए थे और पुर्तगाल के गवर्नर ने सरेंडर फॉर्म पर साइन कर गोवा छोड़ दिया था। इसके बाद से ही इसे Goa Liberation Day ‘गोवा मुक्ति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

माना जाता है कि 16वीं शताब्दी में पुर्तगाली यहां खोज के उद्देश्य से आए थे। जिसके बाद उन्होंने गोवा पर कब्जा कर लिया था। लगभग 450 साल तक पुर्तगालियों ने गोवा पर राज किया।

ये भी पढ़ें: New Parliament Inauguration: PM मोदी ने संबोधन में कहा- ‘जब भारत आगे बढ़ता है, तो विश्व आगे बढ़ता है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें