G20 Summit 2023: आज भारत आएंगे जो बाइडेन, जानें दिल्ली पहुंचने पर कौन करेगा रिसीव?

जी20 शिखर सम्मेलन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। समिट में शामिल होने के लिए अन्य देशों के राष्ट्रध्यक्ष आने शुरू हो गए हैं। इसी कड़ी में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी भारत के लिए रवाना हो गए हैं। राजधानी दिल्ली में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शाम पहुंचने वाले हैं। एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह करेंगे।
व्हाइट हाउस ने दी जानकारी
जो बाइडेन को पहले 7 सितंबर को दिल्ली पहुंचना था, लेकिन व्हाइट हाउस की ताजा जानकारी के मुताबिक अब बाइडेन आज यानी 8 सितंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। व्हाइट हाउस के मुताबिक, जो बाइडेन शाम करीब 7 बजे राजधानी दिल्ली आ जाएंगे। दिल्ली आने के साथ ही वो सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
व्हाइट हाउस (White House) ने ट्वीट कर कहा है कि राष्ट्रपति बाइडेन जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन (G20 Summit) में शामिल होने के लिए नई दिल्ली जा रहे हैं, जहां वह वैश्विक अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सहयोगियों और भागीदारों के साथ बातचीत करेंगे।