Advertisement

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान, कहा- ‘हाँ लडूंगा चुनाव’

Share
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी में लोगों के बीच मानो जैसे रेस सी लगी हुई है। इस बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये साफ कर दिया है कि वो अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेगे। अशोक गहलोत के इस बयान के बाद उनसे सवाल पूछा गया कि अगर वो अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेगे तो उनकी जगह मुख्यमंत्री का पद कौन संभालेगा इस पर जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कि अगर मैं अध्यक्ष बनता हूं तो आगे कि कार्रवाई पर सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव अजय माकन फैसला करेंगे।

Advertisement

कई बार राहुल गांधी से अपील करने के बाद लिया ये फैसला(अशोक गहलोत)

अशोक गहलोत ने कहा कि वो कई बार राहुल गांधी से अध्यक्ष पद चुनाव में उतरने के लिए अपील कर चुके हैं कि आप सभी की बात मानते हुए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़कर अध्यक्ष बने। इसके बाद गहलोत ने बोला कि गांधी परिवार से कोई भी अध्यक्ष नहीं बनेगा। इसके बाद उनसे पूचा गया कि क्या आप अध्यक्ष पद के लिए अपना मुख्यमंक्षी पद छोड़ देंगे तो गहलोत ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी का रूख देखते हुए मैं मुख्यमंक्षी का पद छोड़ने के लिए भी तैयार हूं।

अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने की बात कहकर अशोक गहलोत ने बदला रूख

अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर अपना रूख बदलते हुए आज ये घोषणा कर दी है कि वो चुनाव लड़ेंगे हालांकि इससे पहले उन्होनें कहा था कि ये चुनाव ओपन चुनाव है इसे कोई भी लड़ सकता है लेकिन आज उन्होनें ये साफ कर दिया कि वो अध्यक्ष पद के लिए अपनी राजस्थान की सीएम पद की कुर्सी भी छोड़ सकते हैं। इसके बाद ये सवाल भी खड़ा हो रहा कि अघर गहलोत अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ते हैं तो उनकी जगह कौन लेगा ये सवाल गहलोत से भी पूछा जा चुका है तो गहलोत ने इसका जवाब देते हुए कहा थआ कि ये मैं कैसे बता सकता हूं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *