Advertisement

जनता की परेशानी दूर करने के लिए नए तरीके खोजें नौकरशाह : राष्ट्रपति मुर्मू

Share
Advertisement

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिविल सेवकों से कहा कि नौकरशाहों को आम जनता से जुड़ी परेशानी दूर करने पर ध्यान देना केंद्रित करनी चाहिए। राष्ट्रपति ने ब्यूरोक्रेसी में नवाचार का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की परेशानी दूर करने के लिए लोगों की शिकायतों पर तुरंत प्रतिक्रिया देनी होगी।

Advertisement

ऐसा करना सिविल सेवकों का कर्तव्य है

ऐसा करना सिविल सेवकों का कर्तव्य है। राष्ट्रपति भवन में प्रशिक्षु सिविल सेवा पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि नौकरशाहों को आने वाले दिनों में देश के नागरिकों के लिए लाभकारी और नवोन्मेषी उपाय अपनाने होंगे।

प्रशासन को कुशल बनाने में जनता की राय बेहद अहम

देश में सबसे प्रतिष्ठित और कठिन मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद प्रशिक्षु अधिकारियों का समूह राष्ट्रपति से मुलाकात करता है। युवा सिविल सेवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं को लेकर जनता की प्रतिक्रिया को अहम करार दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रशासन को कुशल और जवाबदेह बनाने में जनता की राय बेहद अहम मानी जाती है।

जनता सोशल मीडिया पर शिकायतें तुरंत पोस्ट कर सकती है

राष्ट्रपति ने कहा कि आम जनता अब सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें तुरंत पोस्ट कर सकती है। इस चुनौतीपूर्ण माहौल में आम लोगों तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचे। लाभार्थियों के बीच वितरण और शिकायतों के निवारण के दौरान उपकरणों और उन्नत तकनीक का उपयोग किया जाए, इसकी जरूरत कई गुना बढ़ गई है।

सिविल सेवक ऊर्जावान और जागरूक हैं

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्रेनी आईएएस आईपीएस अधिकारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सिविल सेवक ऊर्जावान और जागरूक हैं। ऐसे में आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं पर तुरंत प्रतिक्रिया और उनका समाधान सिविल सेवकों का कर्तव्य है। राष्ट्रपति ने कहा कि जिले या राज्य के शीर्ष अधिकारियों के रूप में नौकरशाहों को ऐसे नवीन उपाय करने चाहिए जो कम समय के साथ साथ लंबी अवधि में भी देश के नागरिकों के लिए फायदेमंद हों।

यह भी पढ़ें – Delhi Air Pollutions: राजधानी दिल्ली में बढ़ रही जहरीली हवा, सरकार लगा सकती है ग्रैप-4 की पाबंदियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *