Advertisement

बीजेपी है कौरवों और कुकर्मियों की सेना : कांग्रेस

Share
Advertisement

Rajasthan: कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव महाभारत के संग्राम की तरह दिखाई दे रहा है। एक ओर दुराचारी और अत्याचारियों की सेना खड़ी है। ये लोग गोडसे और सावरकर की विचार-धारा का समर्थन करते हैं और बलात्कारियों और किसानों को कुचलवाने वाले आरोपियों को संरक्षण देते हैं। बीजेपी पीएम मोदी और अमित शाह की भारत जलाओ सेना है। कौरवों और कुकर्मियों की सेना है।

Advertisement

गरीबों को 25 लाख का मुफ्त उपचार दिया

साधना भारती ने कांग्रेस को सत्य, अहिंसा और धर्मनिरपेक्ष लोगों की सेना बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सेना सूचना का अधिकार और राज्य में गरीबों को पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर देने वालों की सेना है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने गरीबों को 25 लाख का मुफ्त उपचार दिया है। आमजन के लिए दस लाख का बीमा कराया। यह सेना अशोक गहलोत की है।

जनता इस बार चुनाव का रिवाज बदलेगी  

राज्य की जनता इस बार चुनाव का रिवाज बदलेगी। गहलोत की सरकार योजनाओं की वजह से वापसी करेगी। मुख्यमंत्री गहलोत भगवान श्रीकृष्ण की तरह फिर से राजस्थान में राज करेंगे।

चुनावी रणभूमि में भाजपा पहले ही परास्त हो चुकी है

भारती ने कहा कि राज्य में भाजपा के पास सीएम का चेहरा नहीं है। पीएम मोदी कमल और खुद के चेहरे की बात कर सीएम बनाने के लिए कह रहे हैं। क्या वे राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी मुख्यमंत्री दिए हैं, और आगे भी देते रहेंगे। चुनावी रणभूमि में भाजपा पहले ही परास्त हो चुकी है। कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। आम जनता से जो वादे किए हैं, उनको पूरा किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – Rahul Gandhi on PM Modi: राहुल गांधी ने दिया विवादित बयान, भाजपा सांसद ने किया पलटवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *