Advertisement

जातिगत जनगणना के खिलाफ नहीं है बीजेपी : अमित शाह

Share
Advertisement

रायपुर: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में जातिगत जनगणना को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने एक बड़ा मुद्दा बना दिया है। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने जातिगत जनगणना के मामले पर कहा कि भाजपा इसके विरुद्ध नहीं है।

Advertisement

हम वोटों की राजनीति नहीं करते : अमित शाह

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में भाजपा का संकल्प पत्र जारी करने के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम राष्ट्रीय दल हैं। हम वोटों की राजनीति नहीं करते हैं। सभी से चर्चा करने के बाद जो भी उचित फैसला होगा हम बताएंगे। लेकिन, इसके आधार पर चुनाव की नैय्या पार लगाना कतई ठीक बात नहीं है। भाजपा ने इसका कभी विरोध नहीं किया। बहुत सोच-समझकर फैसला लेना होता है। उचित वक्त पर हम इसके बारे में बताएंगे।

जातिगत जनगणना के मसले पर राहुल गांधी ने क्या कहा था?

कुछ समय पहले ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक बैठक हुई थी। जिसके बाद राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार में हुए जातिगत सर्वे की तरह ही हम भी कांग्रेस शासित राज्यों में इस तरफ बढ़ेंगे। हम भारत में जातिगत जनगणना की मांग करते हैं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो OBC के लिए कार्य नहीं कर रहे हैं।

जातिगत जनगणना के मसले पर अखिलेश यादव ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश के चंदला में आज सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि हमे जातिवादी कहा जा रहा हैं। समाजवादी लोग जातिवादी नहीं होते हैं। समाजवादी लोग तो हर वर्ग के जनता को साथ जोड़कर चलने का कार्य करते हैं। जब कभी भी हम सरकार में आएंगे या हमारे सहयोग से सरकार बनेगी तो सबसे पहले हम जातिगत जनगणना कराएंगे।

यह भी पढ़े : नोएडा पुलिस को रेव पार्टी में 5 कोबरा हुए बरामद, बुरे फंसे एल्विश यादव, FIR दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें