Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: खरगे का CM ममता को पत्र, बंगाल में न्याय यात्रा को सुरक्षित रास्ता देने की मांग

Share
Advertisement

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल में है। बंगाल के दार्जिलिंग में पुलिस ने राहुल गांधी की सार्वजनिक बैठक को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह बैठक 28 जनवरी को होनी है। बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम ने भी कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नीतीश कुमार के एक बार फिर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के कयासों के बीच कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संजोयक बनाने के साथ ही अन्य राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी संयोजक नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।

Advertisement

खरगे ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल से गुजर रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को सुरक्षित रास्ता देने की मांग की है। खरगे ने लिखा है कि सीएम अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी करें।

यह भी पढ़ेंKanguva Poster: Bobby Deol के बर्थडे पर फैंस को बड़ा तोहफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *