Advertisement

AIR India: फ्लाइट की टॉयलेट में सिगरेट पीते पकड़ा गया शख्स

Share
Advertisement

एयर-इंडिया की फ्लाइट में पेशाब करने के मामले के बाद अब एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लंदन से मुंबई जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में एक 37 साल का शख्स सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया। शख्स पर आरोप है कि वो क्रू मेंबर पर चिल्लाया और मना करने के बावजूद भी फ्लाइट के दरवाजे के पास गया और उसे खोलने की कोशिश करने लगा। वो शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। इसलिए मजबूरन उसके हाथ-पैर बांधकर बैठाया गया।

Advertisement

आरोपी का नाम रत्नाकर करुणकांत बताया जा रहा है। उसके खिलाफ धारा 336 और विमान अधिनियम 1937 की धारा 22, 23 और 25 के तहत मामला दर्ज किया है।

दरअसल, यह कोई पहला मामला नहीं है जब फ्लाइट में बदसलूकी की गई है। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके है। ताजा मामला फ्लाइट में सहयात्री के ऊपर पेशाब करने का है। अमेरिकी एयरलाइंस की न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही AA292 फ्लाइट में नशे में धुत एक यात्री ने अपने साथ बैठे सहयात्री पर पेशाब कर दिया। आरोपी की पहचान आर्य वोहरा के नाम से हुई है।

सहयात्री ने इसकी जानकारी एयरलाइन स्टाफ को दी। स्टाफ ने इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी गई। एटीसी ने सीआईएसएफ को सतर्क कर दिया इसके बाद आरोपी को एयरपोर्ट से पकड़कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। इंदिरा गांधी इंटरनेश्नल एटरपोर्ट पर जैसे ही विमान की लैंडिग हुई तुरंत उसे एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया।

महिला पर कर दिया था पेशाब

एयर इंडिया की फ्लाइट में शंकर मिश्रा नाम के युवक ने महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था। महिला की शिकायत के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया था। यह कांड 26 नवंबर 2022 का है, विमान न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहा था। इसी दौरान शंकर मिश्रा ने एक बुजुर्ग महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था। शंकर घिनौनी हरकत करके फरार हो गया था। पुलिस ने उसे 42 दिन बाद 7 जनवरी को बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें: अमेरिका से आ रहे विमान में साथ बैठे यात्री पर किया पेशाब, नशे में धुत था आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *