बड़ी ख़बर

4 मार्च को क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस? जानें वजह

National Safety Day 2025 : हर साल 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस (National Safety Day) मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य देशभर में सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाना है। यह केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि 4 मार्च से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह (National Safety Week) के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान विभिन्न संगठनों और संस्थानों द्वारा सुरक्षा जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि हर वर्ष 4 मार्च को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को मनाने की शुरुआत सबसे पहले कब और क्यों हुई। आइए जानते हैं इसका इतिहास, महत्व और थीम।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना 4 मार्च 1965 को हुई। भारत सरकार, श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर एक स्वैच्छिक आंदोलन को उत्पन्न करने और विकसित करने लिए इसे स्थापित किया गया था। वहीं सबसे पहले 4 मार्च 1972 को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया था।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का महत्व

सभी सेक्टरों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का खास उद्देश्य है। इस दौरान हर क्षेत्र में लोगों को सेफ्टी से जुड़ी बातें बताई जाती हैं और इंडस्ट्रियल एक्सीडेंट से बचने के तरीके और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाता है। इसके लिए कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम

हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के लिए एक नई थीम रखी गई है। इस साल की थीम है ‘विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण’ (Security and welfare are important for developed India) तय की गई है।

नेशनल सेफ्टी डे से जुड़ी प्रमुख संस्था कौन सी है?

नेशनल सेफ्टी डे से जुड़ी प्रमुख संस्था भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद है। यह संस्था कार्यस्थलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षा नियमों को लागू करने के लिए काम करती है।

यह भी पढ़ें : WhatsApp पर मिलेगी सरकारी सेवाएं, महाराष्ट्र सरकार और Meta की बड़ी पहल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button