Mumbai : बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मची भगदड़, 9 लोग घायल

Mumbai : मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए हैं। बांद्रा टर्मिनल के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भगदड़ मची है। अधिकारियों के मुताबिक, गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस आई। जिसके बाद भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि 22921 स्टेशन पर आई थी। उस समय स्टेशन पर भारी भीड़ थी। रिपोर्ट की बात करें तो साप्ताहिक ट्रेन गोरखपुर का समय बदल दिया गया था। 5 :30 बजे निकलना था। ट्रेन का समय बदल गया था। इसलिए प्लेटफॉर्म में कुछ समय बाद पहुंची। इस वजह से प्लेटफॉर्म में भारी भीड़ जमा हो गई। जब ट्रेन आई तो यात्री ट्रेन में चढ़ने लगे। भीड़ ज्यादा होने की वजह से भगदड़ मच गई।
जानकारी के लिए बता दें कि इस भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए हैं। लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दिव्यांशु योगेन्द्र यादव, मोहम्मद शरीफ शेख रवींद्र हरिहर चुमा, सुखदर गुप्ता, संजय तिलकराम कांगे, रवींद्र पसाद प्रजापति अब्दुल रहमान शामिल हैं।
संजय राउत ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
जब से प्रधानमंत्री मोदी की सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है और रेल मंत्री को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है, तब से देश में 25 से ज्यादा बड़ी रेल दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मुंबई जैसे शहर में, जिसे उपनगरीय रेलवे कहा जाता है… देखिए वहां क्या हाल है? आप बुलेट ट्रेन, मेट्रो आदि की बात करते हैं। नितिन गडकरी हवा में बस चलाने की बात करते हैं, लेकिन आप जमीन पर हकीकत देख रहे हैं… बांद्रा में जो हुआ उसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या रेल मंत्री जिम्मेदार नहीं हैं।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप