Other Statesबड़ी ख़बर

PM मोदी ने तीन युद्धपोत राष्ट्र को किया समर्पित, कहा – ‘नौसेना के गौरवशाली इतिहास और…’

Mumbai : पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड में तीन युद्धपोतों को राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर शामिल है। पीएम मोदी ने बुधवार को कहा कि अनंत अंतरिक्ष और गहरे समुद्र दोनों ही भविष्य के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं, इसलिए, आज भारत अंतरिक्ष और गहरे समुद्र दोनों में अपनी क्षमताएं बढ़ा रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने अपने सुदूर द्वीपों पर भी ध्यान केंद्रित किया है. उन द्वीपों की भी नियमित निगरानी की जा रही है जहां कोई नहीं रहता है. इतना ही नहीं, द्वीपों की एक नई पहचान भी बनाई जा रही है. उन्हें नए नाम दिए जा रहे हैं।हम सभी जानते हैं कि अनंत अंतरिक्ष और गहरे समुद्र दोनों ही भविष्य के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं, इसलिए, आज भारत अंतरिक्ष और गहरे समुद्र दोनों में अपनी क्षमताएं बढ़ा रहा है। भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए भी बहुत बड़ा दिन है।

‘छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवशाली परंपरा’

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा समुद्रयान प्रोजेक्ट वैज्ञानिकों को 6000 मीटर की गहराई तक ले जाने वाला है समुद्र में जहां कुछ ही देश सक्षम हैं। हमारी सरकार भविष्य की किसी भी संभावना पर काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम गुलामी के प्रतीकों से छुटकारा पाएं और हमारी नौसेना ने इसमें अपना नेतृत्व भी दिखाया है। छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवशाली परंपरा है।

‘जल हो, थल हो और नभ हो…’

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य भी अधिक सक्षम और आधुनिक हो, ये देश की प्राथमिकताओं में से एक है। जल हो, थल हो, नभ हो, डीप सी हो या फिर असीम अंतरिक्ष हर जगह भारत अपने हितों को सु​रक्षित कर रहा है। इस​के लिए निरंतर रिफॉर्म किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत को विश्व स्तर पर विशेषकर ग्लोबल साउथ में एक विश्वसनीय और जिम्मेदार भागीदार के रूप में पहचाना जाता है। भारत विस्तारवाद की नहीं, विकास की भावना से काम करता है। भारत ने हमेशा खुले, सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन किया है। जब तटीय देशों के विकास की बात आई तो भारत ने सागर का मंत्र दिया। सागर का मतलब क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास है।

यह भी पढ़ें : माघी मेले के अवसर पर विधानसभा स्पीकर और पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने गुरुद्वारा टूट्टी गंडी साहिब में मत्था टेका

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button