
Mumbai Billboard Collapse: सोमवार को मंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को भयंकर तूफान के वजह से होर्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मृतकों की संख्या 14 पहुंच गई है। जबकि 74 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं NDRF की टीम कल रात से बचाव अभियान में लगे हुए है।
चार शव मलबे में फंसे हैं
वहीं NDRF की टीम ने बताया कि चार और शव अभी भी मलबे के अंदर दबे हुए हैं। हमने उनका पता लगा लिया है लेकिन इस पेट्रोल पंप के कारण हम उन्हें हटा नहीं सकते और स्थिति खतरनाक हो सकती है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुंबई के घाटकोपर में हुई घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और होर्डिंग गिरने से घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
जानें क्या है पूरा मामला?
आपका जानकारी के लिए बता दें, कि मुंबई के घाटकोपर में सोमवार को भारी बारिश और तूफान के कारण 70 मीटर लंबा बिलबोर्ड गिर गया। यह बिलबोर्ड घाटकोपर चेड्डा नगर जंक्शन में एक पेट्रोल पंप पर गिरा। इसमें फंसे लोगोंको बचाने के लिए सोमवार शाम बचाव अभियान शुरू हुआ था। 64 लोगों को रेस्क्यू किया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। NDRF ने मलबे में फंसे शवों को निकालने के लिए खुदाई करने वालों के साथ रात भर बचाव अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/pm-modi-nomination-news-in-hindi/
15 हजार वर्ग फीट की होर्डिंग बिना परमीशन लगाई गई थी
गौरतलब है कि करीब 15 हजार वर्ग फीट की होर्डिंग बिना परमीशन लगाई गई थी। और यह होर्डिंग लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वहीं पुलिस ने होर्डिंग का निर्माण कराने वाली एजेंसी एम/एस ईगो मीडिया और उसके मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। ख़बर है कि पंत नगर पुलिस स्टेशन में होर्डिंग के मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ IPC की धारा 304, 338, 337 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप