बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Monsoon 2022: पटना टू MP मानसून की मार, पहाड़ से मैदान तक मचा हाहाकार

Monsoon 2022: देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश (Heavy Rainfall) से हाहाकार मचा है। कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और बिहार में पिछले 48 घंटे से भारी बारिश हो रही है। देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमपी के 36 जिलों मे रेड अलर्ट जारी किया गया है। । इसको देखते हुए आज यशवंत सागर डेम के दो गेट और खोले गए है। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

भोपाल में रेड अलर्ट, में क्रूज डूबा

पिछले 48 घंटे से तेज बारिश की वजह से भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, उमरिया, मंडला और डिंडौरी में सोमवार को स्कूलों में छुट्टी दे दी गई। भोपाल में सुबह 8:30 से रात 8:30 बजे तक 12 घंटे में 4 इंच से ज्यादा बारिश हो गई। पिछले 48 घंटे से ज्यादा बारिश के चलते कई नेशनल हाईवे ब्लॉक हैं। 50 से ज्यादा डैम ओवर फ्लो हैं। भोपाल में 24 घंटे में 10 इंच पानी गिरा है। यहां अब तक 60 इंच बारिश हो चुकी है। 

बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार के 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में गंगा नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में काफी तेजी से बढ़ा है। भोजपुर और पटना में गंगा नदी उफान पर है।  दीघा घाट के अलावे गांधी घाट समेत अन्य घाटों पर जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच  गया है।

कोटा (राजस्थान) नदियों पर बने सभी बांधों के गेट खोल दिए

 राजस्थान में आने वाले दिनों में अलर्ट जारी है। 23 अगस्त को उदयपुर, सिरोही, पाली, जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पिछले 48 घंटे हुई बारिश के चलते सीजन की 20.35 इंच बारिश हो चुकी है। जल संसाधन विभाग के मुताबिक आज गांधी सागर के 8 गेट खोलकर चंबल में पानी छोड़ा गया, इस कारण राणा प्रताप सागर बांध के 6, जवाहर सागर के 7 और कोटा बैराज के 16 गेट खोले गए हैं। कोटा शहर में पिछले 24 घंटे के दौरान 224MM (9 इंच) बरसात हुई, जो पिछले 6 साल में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है।

टोंक में सड़के बनी सैलाब

टोंक शहर में 7 इंच से अधिक (180MM) बारिश हुई।  रविवार रात से सुबह दस बजे तक हुई बारिश से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ। करीब आधा दर्जन कच्चे घर गिर गए हैं। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही है। देहरादून में कई जगह जलभराव और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। दो दिन पहले मूसलाधार बारिश के कारण टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी ने आज शनिवार को विकराल रूप धारण कर लिया है। जिससे नदी का पानी मंदिर परिसर में तक आ चुका है। इससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/big-news/video-the-orgy-of-heavy-rain-in-himachal-90-years-old-mill-bridge-met-with-flood/

Related Articles

Back to top button