Punjab : महिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी और बागवानी मंत्री के तौर पर संभाला पदभार

MLA Mahinder Bhagat : जालंधर पश्चिम से विधायक महिंदर भगत ने आज यानि शुक्रवार को रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी, और बागवानी मंत्री के रूप में पदभार संभाला. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रियों गुरमीत सिंह खुड्डियां, लाल चंद कटारूचक्क, डॉ. बलबीर सिंह, बरिंदर कुमार गोयल, तरुनप्रीत सिंह सोंद और हरदीप सिंह मुंडियां, आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव जगरूप सिंह सेखवां, पार्टी के विधायकों, पारिवारिक सदस्यों, सरकारी अधिकारियों और प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति रही.
CM मान का जताया आभार
कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने पंजाब के विकास और समृद्धि को बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से की जा रही कोशिशों में अपने व्यापक अनुभव और जनसेवा के लिए जुनून के साथ महत्वपूर्ण योगदान देने का वादा किया।
‘पूर्व सैनिकों के परिवारों की भलाई प्राथमिकता’
इस अवसर पर, कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई को प्राथमिकता देने की बात मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का सम्मान करने का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए कृषि में विविधता महत्वपूर्ण है, इसलिए वह पंजाब के बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित कर किसानों और कृषि से जुड़े अन्य लोगों की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
रिपोर्टः अमित कुमार, संवाददाता, चंडीगढ़
यह भी पढ़ें : शिक्षकों को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग, फिनलैंड के साथ समझौता : मंत्री हरजोत सिंह बैंस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप