
यूपी एटीएस ने कल प्रदेश के कई जिलों में अवैध रूप से रह रहे 74 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। इसमें से 17 रोहिंग्या को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। रोहिंग्या को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि ‘इनको विपक्षी पार्टियां यहां लेकर आई ताकि वह उनका वोट बनवा कर मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बन सके। यह हिंदुस्तान है कोई धर्मशाला नहीं है कि जो चाहे वह आ जाएगा। यहां बिना परमिशन किसी भी विदेशी नागरिक को रहने की इजाजत नहीं है। हम इनको खदेड़ने का काम करेंगे।
प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि ‘रोहिंग्या पर कार्यवाही होनी चाहिए उत्तर प्रदेश कोई धर्मशाला तो है नहीं कि कोई भी आए और बस जाए। इसलिए पूर्ववर्ती सरकार जो समाजवादी पार्टी की सरकार थी उन्होंने रोहिंग्या को लाकर बसाया था मुस्लिम आबादी बढ़ाने के लिए, वोट के कारण और हमारा सोच है कि हिंदुस्तान कोई धर्मशाला नहीं है। हिंदुस्तान हमारा घर है परिवार है हमारे परिवार के सदस्य समान रूप से रहे। अच्छी तरह से रहे। सब मतभेद भुलाकर हमको रहना चाहिए। परंतु कुछ लोगों ने साजिश वश जैसे सपा है और केजरीवाल ने इन रोहिंग्या को बसाया था। मैं तो कहता हूं कि इन पर कार्यवाही सबसे पहले होनी चाहिए। इनको जेल भेजना चाहिए जिन लोगों ने इनको बसाया है। जिन के जमाने में रोहिंग्या आए। हमारी सरकार बहुत सजग है और आदित्य योगी जी के नेतृत्व में जो कार्य हो रहा है।’
रोहिंग्या आज उत्तर प्रदेश में पकड़े गए हैं उनको खदेड़ना चाहिए। क्योंकि उत्तर प्रदेश हम कोई धर्मशाला नहीं है। यह हमारा परिवार है। हमारे यहां जो पुराने वाशिंदे है उनको सम्मान मिले, ना कि रोहिंग्या को। हमारा रोहिंग्या से क्या लेना देना। यह वोट बैंक के लिए विपक्षी दलों द्वारा ऐसे रोहिंग्या को बसाया। इसलिए सीएए लेकर आए थे हम कि बाहर का कोई भी विदेशी नागरिक बिना परमिशन के ना रहे। बाहरी देशों में भी यही व्यवस्था है। लेकिन यह चाहते हैं कि रोहिंग्या को लाकर फिर उसको बटवारा करके ताकि हमारे वोट बन जाएंगे और हम मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बन जाएंगे। लेकिन यह सपना कभी साकार नहीं होगा। कभी विदेशी नागरिकों को नागरिकता ऐसे नहीं मिलेगी। जैसे इन लोगों ने सोच रखा है दुर्भावना बना रखी है। इसलिए आप के माध्यम से कहूंगा कि इनको तत्काल खदेड़ने की व्यवस्था हम करेंगे।
ये भी पढ़ें: Agra: जमीनी विवाद को लेकर 2 सगे भाईयों को उतारा मौत के घाट, मचा हड़कंप