Uttar Pradesh

Mau: अक्षत पूजन कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्मभूमि पर आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य मंदिर निर्माण की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है। जिसके तहत सोमवार को मऊ जनपद में अक्षत पूजन व कलश शोभायात्रा में शीतला माता मंदिर से हजारों की संख्या में महिला पुरुष नगर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए शाम को सोनीधापा मैदान पहुंचे। इस दौरान लोगों द्वारा उत्साह के साथ “एक ही नारा एक ही नाम, जय श्रीराम जय श्रीराम” का नारा लगाया जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए सभी वर्गों द्वारा जलपान की व्यवस्थाएं भी रखी गई थी। जिसे देखकर यह स्पष्ट हुआ की मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जनमानस में रहते हैं।


बता दें सोमवार को नगर में निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक राम मोहन जी ने बताया कि आज की शोभायात्रा महज एक झांकी रही है। आगामी 22 जनवरी को भगवान राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान समूचा मऊ ही नहीं बल्कि समूचा देश दीपावली मनाएगा। लोगों की माने तो आज की भीड़ हजारों की संख्या को पार करते हुए लगभग लाख के आंकड़े को छूते नजर आई। यह भीड़ कोई प्रायोजित भीड़ नहीं बल्कि स्वतः संज्ञान के आधार पर भगवान श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा पर उत्साहित होकर अपने-अपने घरों से पीले वस्त्र में निकले हुए थे। कार्यक्रम के अंत में सोनीधापा मैदान में भगवान श्रीराम की भव्य आरती की गई। शोभायात्रा में गणमान्य से लेकर जन सामान्य तक एक कतार में एक हुजुम में जय श्रीराम के नारे के साथ चल रहे थे। जिसे देखकर सनातन धर्म के प्राणियों में सद्भावना हो व वसुदेव कुटुंबकम का साक्षात दर्शन नजर आया।


इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से जिला प्रचारक राम मोहन जी, नगर प्रचारक आर्यम जी, नगर कारवाह अंबरीश जी, जिला प्रचार प्रमुख प्रिंस जी, चंद्रपति जी, राघवेंद्र जी, प्रवीण सुनील दुबे संतोष जिला अभियान प्रमुख प्रवीण राय, मधुबन विधायक रामविलास चौहान, अशोक सिंह, प्रवीण गुप्ता, राकेश तिवारी, संतोष सिंह, लालबहादुर जायसवाल, अभिषेक खंडेलवाल, राहुल सिंह, गणेश सिंह, रमेश राय, विनोद गुप्ता, प्रतीक जायसवाल प्रदीप जी, आशीष, अमित, अमन, हरिओम, सूर्य प्रकाश, अजीत जी, मदन जी, विनय जायसवाल सहित तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

जनपद के सभी घरों तक पूजित अक्षत पहुंचाने के लिए हुआ सामग्री वितरण


मंदिर निर्माण के लिए जन्मभूमि अयोध्या से आया पूजित अक्षत जनपद के सभी घरों तक पहुंचाने की योजना के निमित्त शोभा यात्रा समाप्ति के उपरांत स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक राममोहन जी द्वारा खंडवार स्वयंसेवको व पदाधिकारियों को पूजित अक्षत व मंदिर निर्माण विवरण पत्रिका वितरित की गई। जिसको लेकर लोग श्रद्धा के साथ अक्षत व कलश को सर माथे लगाते हुए अपने-अपने घरों को प्रस्थान किए। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पदाधिकारी लगे रहे।

(मऊ से विनय ज्ञान चंद्र की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Jaipur: हार्ट अटैक से 9वीं के स्टूडेंट की मौत, दिल का दौरा पड़ने से गयी जान

Related Articles

Back to top button