Maratha Reservation : मराठाओं को मूर्ख बना रही सरकार, 20 जनवरी को मुंबई करेंगे कूच : मनोज जरांगे  

Maratha Reservation : मराठाओं को मूर्ख बना रही सरकार, 20 जनवरी को मुंबई करेंगे कूच : मनोज जरांगे  
Share

Maratha Reservation : महाराष्ट्र में मनोज जरांगे के नेतृत्व में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) आंदोलन जारी है। इस बीच, छत्रपति संभाजीनगर में जरांगे ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार मराठाओं को मूर्ख बनाने का प्रयास कर रही है और उनका समुदाय किसी जाल में नहीं फंसेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को आरक्षण के मुद्दे पर अब तक कोई रास्ता नहीं मिला है। इसलिए, वह और उनके समुदाय के लोग पहले से तय फैसले के अनुसार बीस जनवरी को मुंबई के लिए मार्च करेंगे।

मराठा किसी जाल में नहीं फंसेंगे

आरक्षण कार्यकर्ता ने इस बात को दोहराया कि सरकार को 54 लाख मराठाओं को तुरंत कुनबी प्रमाण पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार हर आंदोलन से दो-तीन दिन पहले हमारे पास आती है। वे मराठा समुदाय को फंसाने और मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, मराठा किसी जाल में नहीं फंसेंगे। हम पहले से तय किए गए फैसले के मुताबिक बीस जनवरी को मुंबई कूच करेंगे। सरकार को अब तक कोई रास्ता नहीं मिला है। उन्होंने आगे कहा कि हम अपने आरक्षण की मांग को लेकर मराठा लोगों के साथ मुंबई जाएंगे। जरांगे ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार और कुछ मंत्री मराठा आंदोलन के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

आंदोलन के खिलाफ साजिश रचने की हो रही कोशिश

आंदोलन के प्रमुख चेहरा जरांगे ने पूछा कि हर बार आंदोलन शुरू होने से कुछ दिन पहले सरकार कुछ समाधान की पेशकश करते हुए हमारे पास पहुंचती है। लेकिन, उन्हें दी गई समय सीमा के समय वे क्या करते हैं? उन्होंने कहा कि बीते सात महीनों से ऐसी ही बात चल रही है। इस बार सरकार और उसके कुछ मंत्री आंदोलन के खिलाफ साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, मराठा ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने मांग की कि सरकार अगले दो दिनों में सबूतों के आधार पर मराठाओं को कुनबी प्रमाण पत्र दें। यह प्रमाण पत्र इन लाभार्थियों के रिश्तेदारों को भी दिया जाए।

यह भी पढ़ें – Ram mandir: अयोध्या में 22 को आने वाले राम भक्तों को मुफ्त चाय पिलाएगा अल्पसंख्यक मोर्चा

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *