
Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे में घोड़बंदर रोड पर स्थित ओवला परिसर में अश्वजीत गायकवाड़ नाम के शख्स ने अपनी प्रेमिका प्रिया सिंह को कार से उड़ाया है। और रोड पर उसे तड़पता हुआ छोड़ गया। हालांकि प्रिया सिंह का इलाज नज़दीकी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि अश्वजीत गायकवाड़ MSRDC (महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम) के संचालक अनिल गायकवाड़ के बेटे हैं।
मारपीट कर प्रेमिका को कुचला
गौरतलब है कि पीड़ित प्रिया सिंह घोड़बंदर में रहती हैं। प्रिया ने काफी उच्च शिक्षा प्राप्त की हैं और अपने घर में वो अकेली कमानी वाली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अश्वजीत गायकवाड़ ने सोमवार को ठाणे के घोडबंदर रोड पर स्थित ओवला परिसर में पहले प्रिया से मारपीट की और उसके हाथों को भी काटा। इसके बाद सुबह 4:30 बजे के करीब प्रिया को अपनी रेंज रोवर डिफेंडर कार से कुचलकर घायल कर दिया।
तीन दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी
बता दें कि वारदात को 3 दिन बीत जाने के बावजूद भी कासारवडवली पुलिस स्टेशन द्वारा सिर्फ FIR दाखिल की गई है, लेकिन कासारवडवली पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
प्रिया पर FIR वापस लेने का दबाव
प्रिया सिंह ने बताया कि अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दोस्तों ने उसकी जो हालात की है। उसके बाद प्रिया ने FIR दर्ज करवाई थी। लेकिन अब केस वापस लेने के लिए लगातार प्रिया पर दबाव बनाया जा रहा है। बता दें कि अश्वजीत गायकवाड़ के दोनों ही मित्र रोमिल पाटिल और सुनील शेल्के अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं और धमका रहे हैं ताकि वह FIR वापस ले ले। अब देखान है कि पीड़िता को न्याय मिल पाता है कि नहीं
ये भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/national/germany-news-germany-bans-turkeys-imams-news-in-hindi/
FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar