Uttar Pradeshराजनीति

Loksabha Election 2024: अखिलेश ने बताया भाजपा को हराने का गणित, बोले…

 Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव जैसे- जैसे नजदीक आ रहा है। राजनीतिक बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को हराने का गणित बताया है। उन्होंने कहा किसान की आय दोगुनी नहीं हुई… चुनाव आया काले कानून वापस ले लिए।

किसान को खुश करने के लिए चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया गया। अगर भाजपा के लोग सच में किसानों के दुख दर्द समझते हैं… तो स्वामीनाथन ने जो फॉर्मूला दिया था उसे अमल क्यों नहीं कर रहे हैं?”

अखिलेश यादव ने ये जवाब भाजपा को हराने का गणित पूछने पर दिया। वह लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने साफ किया कि वो लोकसभा चुनाव में मुद्दों के आसरे भाजपा को चुनौती देंगे।आपको बता दें यूपी में सपा-कांग्रेस का गठबंधन हुआ है। इसके तहत कांग्रेस प्रदेश की 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें:-Delhi News: सोशल मीडिया पर छात्रा से की दोस्ती, ‘ट्रूथ एंड डेयर गेम’ खेल मंगाए न्यूड पिक्चर, फिर किया ब्लेकमेल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Related Articles

Back to top button