Uttar Pradeshराजनीति

Lok Sabha Election 2024:चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP,यूपी में नेताओं संग की बैठक

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव में कोई चूक न हो इसके लिए बीजेपी के सभी नेताओं के साथ बैठक कर के तैयारियों की समीक्षा ली जा रही है। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश भाजपा की बैठक हुई। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े और CM योगी समेत उत्तर प्रदेश भाजपा के सभी नेता शामिल हुए। लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियों की समीक्षा की और सभी 80 सीटें जीतने के लिए नेताओं को चुनावी मंत्र दिया गया।

https://twitter.com/i/status/1745324640971669651

Lok Sabha Election 2024:‘लोकसभा चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष (Chaudhary Bhupendra Singh) ने बैठक के बाद मीडिया ये बात की। उन्होंने मीडिया को बताया है की, “पार्टी ने योजना बैठक की है। लोकसभा चुनाव तक पार्टी को जो कार्यक्रम करने हैं उन सभी विषय पर चर्चा हुई है। पार्टी लगातार अपने कार्यक्रम और अभियानों के माध्यम से अपनी बात को अंत्योदय तक पहुंचाने का काम करेगी।” उन्होंने बताया की अभियान के माध्यम से अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए भी रणनीति बनाई गई।

https://twitter.com/AHindinews/status/1745364147007848526

‘80 सीटें जीतने की बनी रणनीति’

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह (Daya Shankar Singh) ने बताया की लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी 80 सीटें कैसे जीते इस रणनीति पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया की पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में मौजूद रहे।

https://twitter.com/i/status/1745365161953886451

भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा

बता दें भाजपा विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ दे रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया की यात्रा के जरिए अब तक करीब 3 करोड़ लोग पार्टी के साथ जुड़ चुके हैं। अनुराग ठाकुर ने इस यजना को क्रांतिकारी योजना बताया।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस द्वारा निमंत्रण ठुकराने पर भड़की बीजेपी, बोले- ये महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button