राष्ट्रीयलाइफ़स्टाइल

Weather Forecast: Delhi-NCR में छाए बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट, देश के इन हिस्सों में होगी भारी बारिश

देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। झारखंड, पश्चिम बंगाल में अगले तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ओडिशा में भी 13 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने  रेड अलर्ट (Red alert) भी जारी किया है। इसके अलावा, गुजरात , मध्य प्रदेश , महाराष्ट्र  जैसे राज्यों में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश (Heavy Rain) का पूर्वानुमान लगाया गया है।

दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में अगले दिन भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बहुत ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार है।

गुरुवार को भी पंजाब के कई इलाकों में मौसम का मिजाज अच्छा रहने का अनुमान है। ज्यादातर इलाकों में बादल छाएंगे और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा का भी अनुमान है।

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लाहुल स्पीति जिले को छोड़ बाकी 11 जिलों में आंधी चलने के साथ भारी बारिश होगी। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 2-3 दिन अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में अधिक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल और जबलपुर संभाग के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, शहडोल, जबलपुर, सागर, रीवा, चंबल और ग्वालियर संभाग में गरज और चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। बता दें कि,राजधानी भोपाल में भी लगातार बारिश की का दौर जारी है। 

Related Articles

Back to top button