Advertisement

ज्यादा लड़कियां कम उम्र में बना रही हैं यौन संबंध, बिना शादी के संबंध बनाने में लड़के आगे

Share
Advertisement

भारत बदल रहा है, लोगों की सोच बदल रही है, लेकिन इस बदलती सोच के कुछ नमूने खासे चौंकाने वाले हैं।
आपको बता दें कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) के हाल में जारी विस्तृत आंकड़े बताते हैं कि देश में सेक्स के अनुभव के मामले में महिलाएं, पुरुषों से आगे हैं। देश में 15 से 19 की उम्र के बीच की 15.1% लड़कियों को सेक्स का अनुभव है, जबकि इसी उम्र के 7.7% लड़के ही सेक्स का अनुभव रखते हैं।

Advertisement

उम्र के साथ ये अंतर घटता भी नहीं दिखता। 23 से 24 की उम्र की 74.7% लड़कियों ने सेक्स का अनुभव होना स्वीकारा, जबकि इसी उम्र के 45.3% लड़के ही सेक्स का अनुभव रखते हैं। हां ये जरूर है कि बिना शादी के संबंध बनाने में लड़के आगे हैं। 23 से 24 की उम्र की अविवाहित लड़कियों में 95.3% ने कभी संबंध नहीं बनाए। जबकि इसी उम्र के अविवाहित लड़कों में कभी संबंध न बनाने वालों का आंकड़ा 77.2% ही है।

यानी ये आंकड़े बताते हैं कि लड़कियों की शादी की औसत उम्र आज भी लड़कों से कम है। कम उम्र में शादी की वजह से ही 15 से 24 की उम्र की लड़कियों को सेक्स का अनुभव इसी उम्र के लड़कों से ज्यादा है।
पत्नी से मारपीट के मुद्दे पर भी सोच बदली जरूर है, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है।

देश में 45% महिलाएं मानती हैं कि पति का पत्नी को पीटना सही है। ये आंकड़ा NFHS-4 के मुकाबले 7% गिरा जरूर है, लेकिन कम नहीं है। वहीं, 44% पुरुष भी मानते हैं कि पत्नी को पीटना जायज है और खास बात ये है कि NFHS-4 के मुकाबले ये आंकड़ा 2% बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें