Home Remedies For Cold Cough: सर्दी-खांसी से रहना है दूर, इन 5 चीजों का करें सेवन

Home Remedies For Cold Cough: सर्दी-खांसी से रहना है दूर, इन 5 चीजों का करें सेवन

Home Remedies For Cold Cough: सर्दी-खांसी से रहना है दूर, इन 5 चीजों का करें सेवन

Share

Home Remedies For Cold Cough: सर्दीयों के मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी-खांसी से परेशान रहते हैं। और ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर पड़ता है। घने कोहरे और बर्फीली सर्द हवाओं में जरा सी लापरवाही से ठंड लग जाती है और खांसी-जुकाम होने का खतरा रहता है। वहीं आपकी किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो जुकाम, सर्दी और बुखार को दूर भगाने में मदद करती हैं। और इन चीजों के सेवन से शरीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकता है।

आइए जानते है सर्दी – जुकाम बचने के लिए घेरलु उपाय के बारे में

हल्दी वाला दूध

ठंड के मौसम में इम्यूनिटी मजबूत करने का बड़ा आसान तरीका है हल्दी वाला दूध। सर्दी जुकाम को दूर रखने के लिए रोजाना हल्दी वाला दूध पीना चाहिए। हल्दी वाला दूध तासीर में गर्म होता है जिससे ठंड नहीं लगती। हल्दी में पाए जाने वाले एंटीबायोटिक गुण इंफेक्शन को दूर रखते हैं।

शहद और अदरक का रस

बता दें, कि जुकाम खांसी होने पर शहद अदरक का रस बहुत फायदा करता है। घरों में दादी नानी आज भी इस नुस्खे को अपनाती हैं। अगर आप को जुकाम खांसी हो जाए तो एक चम्मच अदरक का रस और शहद मिलाकर दिन में तीन बार पिएं। इसे हल्का गुनगुना करके पीने से आराम मिलता है।

लौंग और तुलसी

खांसी में लौंग काफी फायदा करती है। अगर सर्दी जुकाम से परेशान हैं तो लौंग को पीसकर शहद में मिलाकर खाने से आराम मिलता है। आपको दिन में 2-3 बार लौंग और शहद खाना है। इससे खांसी में काफी राहत मिलेगी।

च्वनप्राश

आयुर्वेद में च्वनप्राश एक औषधि का काम करता है। ठंड में रोजाना रात में सोते वक्त च्वनप्राश जरूर खाएं। च्वनप्राश और गर्म दूध पीने से कई तरह के इनफेक्शन से बच सकते हैं। इससे सर्दी खांसी में भी आराम मिलता है। रोजाना च्वनप्राश खाने से विटामिन सी मिलता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है

स्टीम और गरारे

अगर आपको ठंड लग जाए। गला खराब हो तो सबसे असरदार देसी इलाज है भाप लेना और गरारे करना। ठंड में रोजाना स्टीम लेनी चाहिए। इससे बंद नाक खुल जाती है और सांस नली में आई सूजन भी दूर हो जाती है।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/punjab/nihang-sikh-killed-a-youth-and-share-video-on-social-media-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar