Home Remedies: पेट नहीं होता साफ, ये उपाय कर सकते हैं आप

Home Remedies: पेट नहीं होता साफ, ये उपाय कर सकते हैं आप
Home Remedies For Gas: हमारे भारतीय किचन में ऐसे कई मसाले मौजूद हैं जो न सिर्फ खाने को टेस्टी बनाते हैं। बल्कि कई बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करते हैं। और इन्हीं मसालों में शामिल है अजवाइन, जीरा और काला नमक, जो ज्यादार सभी की रसोई में आसानी से मिल जाते हैं। कहा जाता है कि ये तीनों चीजें मिलकर गैस, एसिडिटी, कब्जी और पेट की कई समस्याओं को दूर करते हैं।
आइए जानतें हैं इससे जुड़े फायदे के बारे में
1. गैस की समस्या से मिलती है इलाज
अगर आपको गैस या अपच की समस्या रहती है तो आपके लिए अजवाइन, जीरा और काला नमक बेहद असरदार साबित होगा। इन तीनों चीजों के मिश्रण से गैस में तुरंत आराम मिलता है।
2. वजन होता हैं कंट्रोल
बता दें, कि अजवाइन और जीरा वजन कम करने में मदद करते हैं। और इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और मोटापा कम होता है। इससे पेट भरा सा लगता है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं।
3. इम्यूनिटी मजबूत करे
अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आप जीरा, अजवाइन और काला नमक खाएं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और शरीर बीमारियों से दूर रहेगा।
4. हाई बीपी में फायदेमंद
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को जीरा, काला नमक और अजवाइन खाने से फायदा मिलता है। इन तीनों चीजों में प्रोटीन, फाइबर और पोषक तत्वों का भंडार होता है। जिससे बीपी कंट्रोल रहता है।
5. दांतों के दर्द में आराम
अगर आपको दांत में दर्द की समस्या रहती है तो जीरा, अजवाइन और काला नमक खा सकते हैं। इसमें कैल्शियम होता है जो दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए उपाय या सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टरी या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह आवश्यक है।
ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/lifestyle/benefits-of-raw-papaya-news-in-hindi/
FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar