बड़ी ख़बर

Kuwait Fire: भारतीय मजदूरों के शवों को लेकर… इंडियन एयरफोर्स का विमान कोच्चि के लिए निकल चुका…

Kuwait Fire: कुवैत के मंगफ इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगी। बिल्डिंग में आग लगने से  49 लोगों की मौत हुई। इस बिल्डिंग में 45 भारतीय भी काम कर रहे थे। 45 भारतीयों की भी मौत हो गई। अब उनके शवों को भारत लाया जा रहा है। भारतीय दूतावास के मुताबिक, 45 भारतीयों के शवों को भारत लाया जा रहा है। इंडियन एयरफोर्स का विशेष विमान 45 भारतीयों के शवों को भारत वापस ला रहा है। इस विमान में विदेश राज्य मंत्री भी हैं।  इंडियन एरफोर्स का विशेष विमान शवों को लेकर केरल के कोच्चि के लिए रवाना हुआ है।      

आपको बता दें कि भारतीय विदेश राज्य मंत्री कुवैत पहुंचे। साथ ही भारतीय विदेश राज्य मंत्री घायलों से मिले। जहां हादसा हुआ, उस जगह भी गए। इंडियन एयरफोर्स का विशेष विमान वापस ला रहा है। यह विमान शवों को लेकर भारत खाना हो गया है, जो भारतीय मजदूरों की मौत हो गई है। इसमें तमिलनाडु से 7 ,आंध्र प्रदेश से 2, बिहार से 1 कर्नाटक से 1,  उत्तर प्रदेश से 1, ओडिशा से 1, पश्चिम बंगाल से 1 मजदूर शामिल है। इनमें से हाल में कुछ मजदूर इस कंपनी से जुड़े थे।  

मजदूर कुवैत की कंस्ट्रक्शन कंपनी NBTC में थे। जब जांच हुई तो मालूम पड़ा की जिस बिल्डिंग में मजदूरों ने अपनी जान गवां दी। बिल्डिंग NBTC की है।

दिन ही नहीं, रातें भी गर्म रहने के आसार, दिल्ली में अभी नहीं थमेगा लू का ‘प्रहार’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button