Other Statesबड़ी ख़बर

Kolkata : जूनियर डॉक्टरों का आमरण अनशन, कहा – ‘मांगें पूरी करने में विफल…’ 

Kolkata : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब डॉक्टरों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। 10 मांगों को पूरा करने की डेडलाइन दी थी। अब 6 जूनियर डॉक्टर भूख हड़ताड़ पर बैठ गए हैं। जूनियर डॉक्टर ने कहा, राज्य सरकार समय – सीमा में विफल रही है। इसलिए हम अपनी मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन शुरू कर रहे हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर के साथ हैवानियत हुई थी। जिसके बाद लगातार डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। अब जूनियर डॉक्टर्स आमरण अनसन पर बैठे हैं। डॉक्टरों की कुछ मांगे हैं। इसमें स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग भी शामिल है। उन्होंने ममता बनर्जी को 24 घंटे की समय – सीमा दी थी। 24 घंटे बीत जाने के बाद डॉक्टर्स भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। इस दौरान डॉक्टरों ने ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

‘पारदर्शिता बनाए रखने…’

जूनियर डॉक्टर ने कहा कि राज्य सरकार समयसीमा में विफल रही है. इसलिए हम अपनी मांगें पूरी होने तक आमरण अनशन शुरू कर रहे हैं. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हमने उस मंच पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जहां अनशन कर रहे हैं. हम वादे के मुताबिक काम पर लौटेंगे, लेकिन कुछ खाएंगे नहीं. फिलहाल छह जूनियर डॉक्टर अनशन शुरू कर रहे हैं धीरे-धीरे डॉक्टर उनके साथ जुड़ते जाएंगे।

Bihar : चौकीदार से लेकर थानेदार तक को किया सस्पेंड, अवैध वसूली के आरोप में 18 पुलिस कर्मियों पर चला कार्रवाई का चाबुक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button