Uttar Pradesh

Kasganj: अगवा किशोरी का डेढ़ माह बाद भी नही लगा सुराग, पिता ने लगाई CM से गुहार

Kasganj: कासगंज जनपद की कोतवाली अमांपुर क्षेत्र के भाऊपुरा गांव से डेढ़ माह पहले अगवा किशोरी को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर सकी है। जबकि पीड़ित पिता लगातार पुलिस के चक्कर काट रहा है। पीड़ित पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर अगवा बेटी को बरामद करने की गुहार की है। इस मामले में किशोरी के पिता ने बेटी को अगवा करने की रिपोर्ट नामजद आरोपी पर दर्ज होने के 53 दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी सनी उर्फ भोला पुत्र मुन्नालाल पालीवाल निवासी गांव नगला गढी को गिरफ्तार नही किया है। और ना ही किशोरी को बरामद कर सकी। आरोपी सनी उर्फ भोला  फोन पर धमकी देकर उस पर फैसले का दबाव बना रहा है। आरोपी लगातार फोन पर धमकी दे रहा है। जिससे वह परेशान है।

आपको बता दें कि पीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस प्रशासन की कार्यशैली से दुखी होकर पीड़ित पिता डोरीलाल पुत्र भूदेव सिंह निवासी गांव भाऊपुरा ने CM पोर्टल पर शिकायत कर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भेजी शिकायत में पीड़ित डोरीलाल ने कहा है। कि वह पत्नी के साथ बीते 25 नवम्बर को एक शादी समारोह में गए हुए थे। किशोरी घर पर अकेली थी। उसी रात को आरोपी सनी उर्फ भोला पुत्र मुन्नालाल पालीवाल निवासी नगला गढी उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को अगवा कर ले गया। बेटी घर से 65 हजार रूपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवर ले गया है। जानकारी होने पर किशोरी ने पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर इस संबंध में कोतवाली में 363, 366 के तहत रिपोर्ट भी दर्ज कराई। लेकिन अभी तक पुलिस ने ना तो आरोपी को गिरफ्तार किया है और ना ही पुत्री को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी दबंग है। और उसका आपराधिक इतिहास भी है। कई बार आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुका है। उसने आरोपी की गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्रवाई की मांग की है।

(कासगंज से जुम्मन कुरैशी रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड के नियमों में बदलाव किए, अब ये करना होगा काम

Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button