
Kanpur : आनंदेश्वर मंदिर में गुड़ी पड़वा पर्व मनाया गया। बाबा शिव का विशेष शृंगार किया गया और धर्म ध्वजा फहराई गई। इसके साथ ही ढोल – नगाड़े बजे, बाबा भालेनाथ के जयकारी सुनाई लगे। जानकारी के लिए बता दें कि जूना अखाड़ा के महंत अरुण भारती, अत्रिवन महाराज, अवधेशानंद महाराज ने पूजन किया और धर्म ध्वजा फहराई।
महंत अरुण भारती ने बताया कि आज ही के दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि रची थी। सनातनी परंपरा के अनुसार, आज के दिन से हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ माना जाता है। इस दौरान जीतू बाजपेई, आचार्य प्रमोद शास्त्री, कीर्ति अग्निहोत्री, अजय पुजारी, सतनारायण गिरी महाराज, जूना अखाड़ा के मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश, संजय पुजारी,अभय मिश्रा शामिल थे।
दरअसल आपको बता दें कि गुड़ी के अर्थ को जानें तो विजय पताका या ध्वजा बोला जाता है, इसलिए मंदिर में धर्म ध्वजा मनाया जाता है। इसके लिए मिट्टी का एक कलश लिया। बांस की छड़ी ली। उसे उल्टा रख दिया गया। इसके लिए लाल कपड़े (साड़ी) ली गई। उससे सजाया गया है। गुड़ी को सजाया गया। इसमें नीम या आम के पत्तों, फूलों व मिठाई की माला शामिल है। भक्त बाबा शिव का आशीर्वाद लेने पहुंचे। पुजारी ने विशेष पूजन किया।
यह भी पढ़ें : व्यक्ति कपड़ों से नहीं बल्कि अपने विचार और काम से योगी होता है : अखिलेश यादव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप