Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

कन्नौज में बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन का लिंटर गिरने से कई मजदूर नीचे दबे, राहत बचाव कार्य जारी

Kannauj : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लिंटर भरभरा कर गिर गया। इसमें 35 मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं।

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लिंटर भरभरा कर गिर गया। लिंटर गिरने से 35 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में तीन की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर पहुंचा पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे

इस घटना की सूचना पर मंत्री असीम अरुण मौके पर पहुंचे हैं। असीम अरुण ने अधिकारियों को घायलों के उपचार और बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है। इसके अलावा,12 एम्बुलेंस भी पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। नगर पालिका के 50 से अधिक कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हैं।

कई के मरने की सूचना

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे को लेकर सपा की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। सपा पार्टी ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि, “बीजेपी नेता सुब्रत पाठक ने दावा किया था कि कन्नौज का रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक और करोड़ों की लागत से बनेगा। कुछ दिन पहले मंडल रेल प्रबंधक ने भी औचक निरीक्षण किया था। कन्नौज रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का ढह गई जिसमें सैंकड़ों लोगों के दबे होने और कई के मरने की सूचना है।

हादसे का संज्ञान लिया

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कनौज में हुए इस हादसे का संज्ञान लिया है। इसके साथ ही अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हर संभंव मदद करने के आदेश दिए हैं। सीएम ने राहत कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। साथ ही घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

यह भी पढ़ें : बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने PSPCL और PSTCL के वर्ष 2025 का कैलेंडर किया जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, 

Related Articles

Back to top button