Biharराजनीतिराज्य

Bihar: हिट एंड रन कानून पर बोले जेडीयू सांसद, ‘देश के प्रधानमंत्री अनुभवी नहीं…’

JDU’s MP on new Law: हिट एंड रन के मामले में बने नए कानून का हर जगह विरोध हो रहा है। अब इस मुद्दे पर जेडीयू सांसद ने भी एंट्री मारी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अनुभवी नहीं हैं। वह पहली बार सांसद बने और सीधे प्रधानमंत्री बन गए। उन्होने इस नए कानून का विरोध किया।

JDU’s MP on new Law: ‘कोई भी चालक जानकर नहीं करता एक्सीडेंट’

नालंदा में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने केंद्र सरकार पर टिप्पणी की है। उन्होंने हिट एंड रन मामले में बने कानून का भी विरोध किया। वह बोले, कोई भी चालक जान बूझकर एक्सीडेंट नहीं करता है। मोटर व्हीकल एक्ट में किए गए संशोधन के बारे में बोले कि बेहद ही शर्मिंदगी वाली बात है। इस तरह का कानून हीं होने चाहिए।

‘हर हाल में वापस लें कानून’

उन्होंने कहा, ऐसी स्थिति में कोई भी ड्राइवर काम नहीं करेगा। ऐसे कानून हर हाल में वापस होने चाहिए। पहले भी सरकार नया कृषि कानून लाई थी। जिसका भारी विरोध हुआ और सरकार को वह कानून वापस लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि ड्राइवर धरना प्रदर्शन करें लेकिन जनता के हित में कार्य करते रहें। लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

‘हम हमेशा नीतीश के साथ’

उन्होंने कहा, व्यापारी, आम जन इस हड़ताल से परेशान हैं। वह बोले नीतीश चाहें तो इंडी गठबंधन में रहें या एनडीए में, हम हमेशा उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस बार गिरिराज सिंह को टिकट नहीं मिलेगा। वह पहले वो नवादा से चुनाव लड़े फिर बेगूसराय से। दरअसल वो एक ही जगह से दो बार चुनाव नहीं जीत सकते। वहीं इंडी गठबंधन के कन्वेयर पद पर बोले, आज नहीं तो कल नीतीश कुमार ही कन्वेयर बनेंगे और देश के प्रधानमंत्री भी।

ये भी पढ़ें: Painful: बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, चार जिंदगियां राख

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button