Chhattisgarh

Jashpur: पुलिस की बड़ी कामयाबी, आरोपी के घर से 21kg गांजा बरामद, 1 महिला गिरफ्तार

Jashpur: जशपुर जिले के पत्थलगांव पुलिस ने एक आरोपी के घर से 21 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर सफलता प्राप्त की है । दरअसल पत्थलगांव पुलिस को  मुखबिर से सूचना मिली कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र के चंदागढ़ (भैंसामुड़ा) गांव में एक महिला ने अपने घर में 21 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ है।

 जिसे ओडिशा से लाकर अन्य जगहों पर खापने की  तैयारी की जा रही थी। जहां पुलिस ने दबिश देकर महिला के घर से 21 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि एक ओडिशा से गांजे का बड़ी खेप लाकर खापने के उद्देश्य से घर में रखा हुआ था। जहां पुलिस ने दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार कर 20(B)NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे जेल भेज दिया है। वही मामले के संलिप्त एक अन्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। जिसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। बता दें कि जशपुर जिले पुलिस लगातार गांजा तस्करों पर नकेल कस रही है।

रिपोर्ट- अभिषेक शुक्ला

Related Articles

Back to top button