Jharkhand

Jamshedpur:पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हत्या करने वाला आरोपी 2 दिन में गिरफ्तार

Jamshedpur: जमशेदपुर के ग्रामीण पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो दिनों के अंदर हत्या कांड का खुलासा कर दिया है। यह हत्या पोटका के मोघासाई तालाब के किनारे हुई थी। जहां एक व्यक्ति की हत्या बेरहमी से कर दी गई थी। 7 जून को पुलिस ने शव को बरामद किया था।  जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की, इस हत्या कांड में शामिल एक महिला सहित कुल चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ग्रामीण एस पी मुकेश कुमार लुनावत ने एक प्रेस वार्ता कर इस हत्या कांड का खुलासा कर दिया है। ग्रामीण एस पी ने बताया कि मृतक को पहले इन लोगों ने शराब पिलाया उसके बाद तार से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।  उन्होंने कहा कि महिला के पति को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध मृतक के साथ था।

जिसके उपरांत महिला के पति ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर मृतक को शराब पिलाने के बहाने तालाब किनारे ले गए और उसे आधी शराब पिला कर उसकी हत्या कर दी गई।  उन्होंने कहा कि सभी एक दुसरे को जानते थे। शक के आधार पर यह हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट- बरुण कुमार

ये भी पढ़े:Chhattisgarh News: बघेल सरकार देगी 13 लाख परिवारों को तेंदूपत्ता संग्रहण का लाभ

Related Articles

Back to top button