Jammu and Kashmir : प्रियंका गांधी का जम्मू – कश्मीर दौरा, करेंगी 2 रैलियां

Share

Jammu and Kashmir : जम्मू – कश्मीर में दूसरे चरण के चुनाव हो गए हैं। तीसरे चरण के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टियां उम्मीदवारों के लिए प्रचार प्रसार कर रही हैं। पार्टियों के बड़े – बड़े नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रियंका जम्मू – कश्मीर का दौरा करेंगी। वह दो रैलियां करेंगी। इसमें कठुआ के बिलावर में, जम्मू के बिश्नाह में शामिल है। कल राहुल गांधी ने भी दो रैलियां की थीं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जम्मू – कश्मीर में रैली करेंगी। इस दौरान जनसभा को संबोधित भी करेंगी। कठुआ के बिलावर में जनसभा होगी। इसके बाद जम्मू के बिश्नाह में रैली को संबोधित करेंगी। मल्लिकार्जुन अर्जुन खड़गे और राहुल गांधी लगातार रैलियां कर रहे हैं। राहुल गांधी अपनी रैलियों में बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी की रैली का सारांश जानें तो जम्मू – कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की बात कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में 90 विधानसभा

जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें हैं। इसमें घाटी की बात करें तो 43 सीटें हैं। जम्मू की बात करें तो 47 सीटें हैं। इसके अलावा दूसरे चरण के चुनाव की वोटिंग हो गई है। पोलिंग बूथ में लोगों की भीड़ नजर आ रही है। लोग वोट डाल रहे हैं। अबकी बार जम्मू – कश्मीर में ऐतिहासिक वोटिंग हुई है। तीसरे चरण के चुनाव की बात करें तो 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी।

ये भी पढ़ें : उज्जैन : तेज बारिश में महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, दो की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप