Middle East Conflict : शनिवार को इजराइल ने ईरान के दक्षिणी खुजेस्तान प्रांत में स्थित महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल इकोनॉमिक जोन पर हवाई हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले के दौरान कई विस्फोट हुए और घटनास्थल से धुआं उठता देखा गया।
परमाणु प्लांट के पास गिरा एक प्रोजेक्टाइल
इजराइल की वायुसेना ने हमलों में तीन कंपनियों को निशाना बनाया। रिपोर्ट के अनुसार, हमले में पांच लोग घायल हुए। इसके अलावा, ईरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बुशहर परमाणु प्लांट के पास एक प्रोजेक्टाइल गिरा, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई।
हवाई हमले में स्कूल पूरी तरह तबाह
इजराइली सेना ने यह भी बताया कि उसने शुक्रवार को ईरान की एयर डिफेंस साइट्स और हथियारों के रिसर्च व डेवलपमेंट वाले सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इसके अलावा, तेहरान में एक म्यूजिक स्कूल भी हवाई हमले में पूरी तरह तबाह हो गया।
F-35 नहीं बल्कि F-15E था
ईरान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने अमेरिका के दो लड़ाकू विमान गिराए। इनमें एक F-35 फाइटर जेट और दूसरा A-10 अटैक एयरक्राफ्ट बताया गया। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पहला विमान F-35 नहीं बल्कि F-15E था।
ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट गिरने की बात
अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस घटना को लेकर कहा कि ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट गिरने की खबर से दोनों देशों के बीच बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने NBC से फोन इंटरव्यू में कहा, “हम युद्ध में हैं।”
पायलट को ज़िंदा पकड़कर सेना को सौंपें
ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट को पकड़ने पर 10 बिलियन ईरानी तोमान (लगभग 55 लाख रुपए) का इनाम घोषित किया है। IRIB के एक एंकर ने नागरिकों से अपील की है कि पायलट को ज़िंदा पकड़कर सरकारी अधिकारियों या सेना को सौंपें।
ये भी पढ़ें- Weather Update : दिल्ली NCR समेत 9 राज्यों में मौसम कूल-कूल, तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









