राष्ट्रीय

ईरान ने ट्रंप की धमकियों को ठुकराया, हर हमले का कड़ा जवाब देने की दी चेतावनी

Donald Trump : मिडिल-ईस्ट में चल रहा संघर्ष कभी भी खतरनाक स्तर तक पहुँच सकता है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि डील करने का समय अभी भी है. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो सब कुछ बर्बाद कर दिया जाएगा.

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गालिबफ ने सोशल मीडिया पर ट्रंप की धमकी का जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका के कदम पूरे इलाके को बड़े संघर्ष की ओर ले जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि ईरान हर हमले का कड़ा जवाब देगा और अमेरिकी नीतियां हर परिवार के लिए गंभीर संकट बन सकती हैं.

ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने वाली

दुनिया की नजर अब ट्रंप की डेडलाइन पर है. माना जा रहा है कि अगर बातचीत नहीं हुई या विफल रही, तो पूरे खाड़ी क्षेत्र में बड़ा सैन्य संघर्ष हो सकता है. इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ेगा.

होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर ईरान का रुख

डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बावजूद ईरान ने अस्थाई सीजफायर से इनकार किया है. ईरान ने कहा कि वह केवल अपनी शर्तों पर ही तैयार है और जंग का पूरा खत्म होना चाहिए. इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमले करेगा.

ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए आज तक डेडलाइन दी थी. अब उनके अनुसार ईरान के पास सुबह 5 बजे (भारतीय समय) तक का समय था. इस दौरान ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिकी विमानों को मार गिराया, जबकि अमेरिका का कहना है कि विमान अपने से ही नष्ट हुए.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी F-15E पायलट का ईरान से हाई-रिस्क रेस्क्यू, ट्रंप ने किया कंफर्म, फोर्सेज ने जवान को बचाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button