Advertisement

कौन सा देश चाहता है रूस और यूक्रेन का महा-युद्ध, जानें

Share
Advertisement

एक बार फिर से रूस और यूक्रेन की बातें सामने आने लगी हैं। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है कि उत्तर कोरिया इन देशों की लड़ाई आग में घी डालने का काम कर रहा है। इसका संदेह अमेरिका और जापान को भी है। इस बात से वैश्विक स्तर पर बवाल मचता दिख रहा है।

Advertisement

सबसे पहले ये आरोप इस गुरुवार को जापान के एक अखबार की रिपोर्ट में लगाया गया है। हलांकि हिंदी खबर इस बात का कोई दावा नहीं करता। विदेशी अखबारों की माने तो दावा किया गया कि उत्तर कोरिया ने पिछले महीने ट्रेन के जरिए हथियारों की एक खेप रूस भेजी। बाद में गुरुवार को ही ह्वाइट हाउस ने इस आरोप की पुष्टि की। उसने कहा कि उत्तर कोरिया रूस के प्राइवेट मिलिटरी कॉन्ट्रैक्टर वागनेर ग्रुप के जरिए हथियार भेज रहा है।

उत्तर कोरिया ने इस चर्चा को अफवाह बताते हुए इसका खंडन किया है। शुक्रवार को उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया में इस बारे में एक बयान आया। इसके बावजूद जापान के अखबार टोक्यो शिम्बुन की रिपोर्ट इस क्षेत्र में चर्चित बनी हुई है।

यूक्रेन के साथ रूस के जारी युद्ध के बीच वागनेर ग्रुप लगातार चर्चा में रहा है। इस ग्रुप के पास अपने सैनिक हैं और बताया जाता है कि उनकी तैनाती यूक्रेन में अधिक जोखिम  वाली जगहों पर की गई है। बताया जाता है कि जोखिम वाली जगहों पर लड़ाई लड़ने के लिए ये सैनिक रूस के नियमित सैनिकों की तुलना में अधिक प्रशिक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *