Advertisement

पाक समर्थक अमेरिकी सांसद इल्हान ओमर ने उगला जहर, कहा- भारत में 20 करोड़ मुसलमानों का नरसंहार होने जा रहा

Share
Advertisement

Ilhan Omar India: पाकिस्तान परस्त अमेरिकी सांसद इल्हान ओमर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उन्होंने दावा किया है कि भारत में रहने वाले 20 करोड़ मुसलमान नरसंहार की दहलीज पर खड़े हैं। उन्होंने अमेरिका से भारत को चिंताजनक देश घोषित करने और राजदूत को वापस बुलाने की भी मांग की। इल्हान ने जहर उगलते हुए कहा कि भारत के खिलाफ कड़े कदम उठाने की जरूरत है, क्योंकि यहां अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब इल्हान ओमर ने भारत के खिलाफ बयानबाजी की है। इससे पहले भी ओमर ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का दौरा कर भारत के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की थी।

Advertisement

भारत में मुसलमानों के नरसंहार का किया दावा

इल्हान ओमर ने एक कार्यक्रम के कहा कि भारत में रहने वाले 20 करोड़ मुसलमान नरसंहार से सिर्फ एक कदम पीछे हैं। उन्होंने दावा किया कि भारत में गांधीवादी विचारधारी की हत्या की जा रही है। भारत में जो कुछ भी हो रहा है, वो सभी के लिए चिंताजनक है। हम भारत को अमेरिकी साझेदार के तौर पर देखते हैं। मैं भारतीय फिल्मों को देखते हुए बड़ी हुई हूं। भारत विविधताओं का देश है। जहां कई जातीय समूह, कई धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं। उन्होंने भारत में रहने वाले अल्पसंख्यकों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि उनके ऊपर खतरा मंडरा रहा है।

बाइडेन प्रशासन से ऐक्शन लेने की मांग की

उन्होंने कहा कि अगर अब कदम नहीं उठाए गए तो 20 करोड़ मुसलमानों का नरसंहार हो सकता है। उन्होंने कहा कि मैं जानती हूं कि बाइडेन प्रशासन सतर्क है। उन्हें भारत को चिंताजनक देश घोषित करना चाहिए। तथ्य यह है कि संयुक्त राष्ट्र ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है और यह चिंताजनक बात है। यह सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वे मानवाधिकारों, अत्याचारों और नरसंहार के खिलाफ आवाज उठाएं।

पाकिस्तान परस्त नेता हैं इल्हान ओमर

इल्हान ओमर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की करीबी नेता हैं। वो अक्सर पाकिस्तान का समर्थन करती दिखाई देती हैं। अमेरिका में बड़ी आबादी इल्हान को पसंद नहीं करती है, लेकिन वे अपनी संसदीय क्षेत्र में मौजूद प्रवासी मुसलमानों की वोट से चुनाव जीत जाती हैं। इल्हान ओमर कई बार ऐसे बयान दे चुकी हैं, जिससे बाइडेन प्रशासन के लिए मुश्किलें खड़ी हुई हैं। इल्हान जब पीओके दौरे पर गईं थीं, तब बाइडेन प्रशासन ने खुद को इससे अलग कर लिया था। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कश्मीर और मुसलमानों को लेकर आक्रामक बयानबाजी करती रही हैं।

ये भी पढ़े: 16 केस में जमानत के बाद फिर घिरे इमरान, महिला जज को धमकाने के मामले में गैर जमानती वारंट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *