,">
Advertisement

Japanese Princess Mako: कौन है वह शख्स, जिससे शादी करने के लिए राजकुमारी ने तोड़ दिया शाही परिवार से नाता

Japanese Princess Mako Who is the man whom the princess broke her ties with the royal family to marry?

Japanese Princess Mako Who is the man whom the princess broke her ties with the royal family to marry?

Share

Japanese Princess Mako:

Advertisement

कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। यह न अमीरी देखता है न गरीबी। प्यार दो दिलों का मेल होता है। इसके लिए लोग किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। आज हम बात ऐसी राजकुमारी (Japanese Princess Mako) की करेंगे, जिसने एक आम आदमी से शादी करने के लिए अपने शाही परिवार से भी नाता तोड़ लिया। इतना ही नहीं, उसने (Japanese Princess Mako) शाही परिवार से नाता तोड़ने पर मिले 1.3 मिलियन डॉलर को भी ठुकरा दिया। इस राजकुमारी का नाम है- माको।

Advertisement

You May Also Like

23 अक्टूबर 1991 को माको का हुआ जन्म

जापान के प्रिंस अकिशिनो और राजकुमारी किको की माको सबसे बड़ी संतान हैं। माको का जन्म 23 अक्टूबर 1991 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गाकुशुइन स्कूल से की। हालांकि, बाद में शाही परंपराओं को तोड़ते हुए उन्होंने टोक्यो के इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी के साथ एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी और लीसेस्टर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की।

2012 में माको की कोमुरो से हुई मुलाकात

माको की अपने प्रेमी केई कोमुरो से मुलाकात 2012 में हुई। इस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। उनका प्यार परवान चढ़ता गया। कोमुरो एक साधारण परिवार से आते हैं। वे 2018 में फोर्डहम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क चले गए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने माको के साथ ऑनलाइन बातचीत जारी रखी।

हर हाल में कोमुरी से शादी करना चाहती थीं माको

माको और कोमुरो जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे। उनकी शादी के खिलाफ टोक्यो में लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। उन्होंने 2017 के एक घोटाले में शामिल होने को लेकर कोमुरो की मां के खिलाफ नारे भी लगाए, लेकिन राजकुमारी पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। वह कोमुरो से हर हाल में शादी करना चाहती थीं।

प्रेमी से शादी के लिए राजकुमारी ने छोड़ी शाही उपाधि

माको यह बात जानती थीं कि अगर वह कोमुरो से शादी करेंगी तो उन्हें अपनी शाही उपाधि छोड़नी पड़ेगी। इसके बावजूद उन्होंने 2021 में अपने प्रेमी से शादी कर ली। शाही दर्जा खोने के लिए माको को 1.3 मिलियन डॉलर मिलना था, लेकिन उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया। वर्तमान में माको अपने पति के साथ न्यूयॉर्क में विवाहित जीवन का आनंद उठा रही हैं। कोमुरो न्यूयॉर्क में वकील के तौर पर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें-Pakistani ISI Agent: कौन है पाक ISI एजेंट सत्येंद्र सिवाल? जो 4 साल से कर रहा था भारत की जासूसी

Hindi khabar App – देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *