<meta name="twitter:url" content="https://hindi.news18.com/news/world/rest-of-world-japan-ex-pm-shinzo-abe-being-shot-health-="शिंजो आबे को गोली लगने के तुरंत बाद कार्डिएक अरेस्ट">
Advertisement

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Share
Advertisement

Tokyo: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार सुबह गोली मार दी गई है। बता दें सुबह नारा शहर में चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान उनके ऊपर अज्ञात हमलावर ने पीछे से सीने में दो गोली मारी है। हालांकि गोली चलाने वाले व्यक्ति को कुछ पल बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है। शिंजो आबे के ऊपर हुए हमले के बाद पूरे विश्वभर के नेताओं ने उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: जापान के पूर्व पीएम Shinzo Abe पर भाषण के दौरान हमला, संदिग्ध ने सीने पर मारी दो गोली

शिंजो आबे का राजनीतिक सफर

बता दें 67 साल के जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) से जुड़े हुए है। आबे 2006-07 के दौरान जापान के प्रधानमंत्री रहे और इसी के साथ आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। लेकिन शिंजो आबे लगातार 2803 दिनों (7 साल 6 महीने) तक प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था। हालांकि उन्होंने अपने स्वस्थ से जल्द ठीक होकर फिर से वो जापान के प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत हुए और साल 2020 तक वो वहां के पीएम पद को संभाला। लेकिन साल 2020 में भी उनके स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आने के कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

PM मोदी ने जल्द स्वस्थ होने की कामना किया

जैसा की पूरा विश्व जानता है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिंजो आबे के अच्छे संबंध रहे है। उनकी गुजरात और बनारस यात्रा काफी चर्चित रही। इसी के साथ 25 जनवरी 2021 को भारत ने आबे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने शिंजो आबे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हम सब की प्रार्थना उनके, उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।

यह भी पढ़ें: राजधानी दिल्ली में जारी है भीषण गर्मी का सितम, मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की बारिश होने की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें