Advertisement

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री Shinzo Abe का 67 वर्ष में हुआ निधन, भरी सभा में हत्यारे ने गोली मारी

Share
Advertisement

Breaking News: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) का निधन हो गया है। पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम में भाषण के दौरान उनपर गोली चलायी गयी। गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा (हार्ट फेलियर) पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टर्स उन्हें बचाने में असफल रहे। 67 वर्षीय आबे का गोली लगने से निधन हो गया। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता देखा गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

बता दें आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते हैं। (Shinzo Abe) जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था तथा उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया। आबे को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PM मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया

पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपने मित्र के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने जापानी मित्र शिंजो आबे (Shinzo Abe) के निधन पर ट्विटर पर ट्वीट करके अपना दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर के लिखा की जापान और उनके परिवार के प्रति मेरी सवेंदनाएं है। पीएम मोदी ने लिखा की ‘अपनी हाल की जापान यात्रा के दौरान, मुझे श्री आबे से दोबारा मिलने और कई मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला।

वह हमेशा की तरह मजाकिया और समझदार थे। मुझे क्या पता था कि यह हमारी आखिरी मुलाकात होगी। उनके परिवार और जापानी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’ इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी शिंजो आबे के साथ की कुुछ तस्वीर भी शेयर किया है। इसपर उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की टोक्यो में अपने प्रिय मित्र शिंजो आबे के साथ मेरी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा कर रहा हूं। भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए हमेशा भावुक रहने वाले, उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

यह भी पढ़ें: जापान के पूर्व पीएम Shinzo Abe पर भाषण के दौरान हमला, संदिग्ध ने सीने पर मारी दो गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें