स्वीडन के स्वांते पाबो को मिला चिकित्सा का नोबेल

स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। बदा दें कि नोबेल पुरस्कार समिति ने कहा कि स्वंते पाबो को “विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए” पुरस्कार दिया गया था।
वैज्ञानिक दुनिया में ये सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है, यह स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा प्रदान किया जाता है और इसकी कीमत 10 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($ 900,357) है।
यह पुरस्कार ऐसे समय में दिया गया है जब कोविड महामारी ने चिकित्सा अनुसंधान को केंद्र स्तर पर रखा है। घोषणा के बाद मंगलवार को भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।