Advertisement

अमेरिकी संसद में बाइडन का बयान, रूस ने बहुत बड़ी भूल की यूक्रेन को कमजोर समझकर

रूस पर बाइडेन का बयान
Share
Advertisement

रूस और यूक्रेन की बीच जारी जंग और ताजा हालातों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को अमेरिकी संसद में कहा कि अमेरिकी रूस के लिए अपने एयरस्पेस को बंद करता है।

Advertisement

संसद में अपने संबोधन में बाइडन ने कहा कि पुतिन ने समझा था कि यूक्रेन कमजोर है। वह यूरोप को बांट देंगे, लेकिन हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं। हम रूस को कोई मनमानी नहीं करने देंगे। हम सब एक हैं।

जो बाइडन ने कहा कि उनको (रूस) अनुमान नहीं है कि क्या हम क्या करने वाले हैं। रूस की अर्थव्यवस्था ध्वस्त है। बाइडन ने कहा कि अमेरिकी यूक्रेन में रूस की सेना के साथ नहीं लड़ेंगे, लेकिन रूस को मनमानी भी नहीं करने देंगे। पूरा यूरोपीय संघ एक है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन की एक इंच जमीन की भी रक्षा करेंगे।

बाइडन ने युद्ध की हालातों के बीच यूक्रेन के लिए 100 करोड़ डॉलर की मदद का भी ऐलान किया है। बाइडन ने कहा कि हमने इतिहास देखा है कि जब तानाशाह को सजा नहीं दी जाती है तो वे ज्यादा अराजकता फैलाते हैं और इसकी कीमत अन्य देश उठाते हैं।

बाइडन ने कहा कि रूस ने बिना किसी उकसावे के यूक्रेन पर हमला किया है। पुतिन युद्ध क्षेत्र में भले ही आगे हों लेकिन उन्हें इसकी आगे कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पूरे साहस के साथ लड़ रहा है। हम यूक्रेन को सैन्य, आर्थिक और मानवीय सहायता दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *