Other States

Interfaith couple attacked in Karnataka: अंतरधार्मिक जोड़े पर हमला, BJP ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

Interfaith couple attacked in Karnataka: कर्नाटक के हावेरी जिले में इंटरफेथ मामले के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने महिला के आरोप पर 3 लोगों को गिरफ्तार कर दिया है। महिला ने 7 लोगों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। इसके बाद अब भाजपा कांग्रेस सरकार पर आक्रमक हो गई है। भाजपा कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

क्या है मामला?

Interfaith couple attacked in Karnataka: कर्नाटक के हावेरी जिले हनागल तालुका में नैतिकता के ठेकेदार छह युवकों के एक गिरोह ने एक होटल के कमरे में कथित तौर पर घुसकर एक अंतरधार्मिक जोड़े पर हमला किया। घटना 8 जनवरी की बताई जा रही है। बता दें कि आरोपी हमला करने के दौरान वीडियो भी बना रहे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 23 से 26 साल के कुछ युवक अंतरधार्मिक जोड़े के कमरे में घुसते हैं और युवक से मारपीट करना शुरू कर देते हैं। उसके बाद आरोपी अंतरधार्मिक जोड़े को सुनसान जगर पर ले जाते हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया, जिसके बाद छह लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।

महिलाओं के हक में बोलने वाली सरकार चुप क्यों?’

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने इस मामले में कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पूनावाल ने कर्नाटक की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘कर्नाटक में जो नैतिक पुलिसिंग की घटना सामने आई जिसमें एक अंतरधार्मिक जोड़ी के साथ अफताब, अब्दुल जैसे 7 लोगों ने एक हिंदू लड़का और मुस्लिम लड़की के कमरे घुसकर उनको मारा पीटा वीडियो बनाई और सड़कों पर धकेला। इसमें एक और गंभीर विषय आया है, महिला ने बताया है कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। कर्नाटक में महिलाओं और कानून व्यवस्था के प्रति किस प्रकार का रवैया है, आज ये सामने निकल कर आया है। जो लोग चीख चीख कर महिलाओं के विषय पर लगातार बोलते हैं आज उनमें सन्नाटा क्यों है?’

ये भी पढ़ें: Atal Setu Bridge: PM मोदी आज करेंगे अटल सेतु ब्रिज का उद्घाटन, करोड़ों की देंगे सौगात

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button