
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का रेडियो कार्यक्रम का आज 107वां एपिसोड प्रसारित हुआ। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बहुत सी अहम बातें कही।
PM Modi ने 26/11 हमलों में शहीद हुए जवानों की दी श्रद्धांजलि
आज 26 नवंबर है इतिहास के पन्नों का वो काला दिन जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता 26/11 को मुंबई में हुए हमलों में शहीद हुए जवानों और मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा ‘आज 26 नवंबर है और इस दिन को हम कभी नहीं भूल सकते। आज ही के दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने मुंबई और पूरे देश को थर्रा कर रख दिया था। लेकिन ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौंसले से आतंक को कुचल रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गंवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं।’
PM Modi ने संविधान दिवस को लेकर कही ये बात
डॉ. अंबेडकर को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकार किया था। जब साल 2015 में हम बाबा साहेब आंबेडकर (Baba Saheb Ambedkar) की 125वीं जयंती मना रहे थे, उसी समय 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाने का विचार आया था। उसके बाद से हर साल हम इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय संसद ने किया पास
संविधान सभा में 15 महिलाएं थी। इन्हीं में से एक हंसा मेहता ने महिलाओं के अधिकार और न्याय की आवाज बुलंद की थी। उस समय भारत उन कुछ देशों में से था, जिन्होंने महिलाओं को संविधान से वोटिंग का अधिकार दिया। संविधान निर्माताओं की उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए भारत की संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Nari Shakti Vandan Act) को पास किया है और यह हमारे लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का उदाहरण है।
ये भी पढ़ें:Chhattisgarh: नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो ग्रामीणों की मौत, एक घायल