Other Statesराज्य

अवैध गर्भपात रैकेट का पर्दाफाश: दो बहनें और महिला का पति गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नर्स फरार

Maharashtra News : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के पास स्थित सातारा गांव में अवैध गर्भपात से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. जिला परिषद स्कूल के नजदीक चल रही इस गतिविधि पर प्रशासन ने रविवार शाम छापा मारकर बड़ा खुलासा किया. कार्रवाई के दौरान गर्भलिंग जांच प्रतिबंध कानून का उल्लंघन करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ. पुलिस ने दो सगी बहनों और एक महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस पूरे रैकेट की मुख्य संदिग्ध महिला नर्स मौके से फरार हो गई.

जानकारी के मुताबिक, 23 साल की एक महिला को गर्भपात कराने के लिए आरोपी महिला, उसका पति और उसकी ननद यहां लेकर पहुंचे थे. इसी दौरान पहले से सतर्क पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया.

गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दरअसल, पुलिस को सातारा थाना क्षेत्र में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद ठोस सबूत इकट्ठा कर कार्रवाई की रणनीति बनाई गई. इस मामले की जानकारी नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख डॉ. पारस मंडाले को भी दी गई, जिसके बाद संयुक्त टीम बनाकर छापा मारा गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी F-15E पायलट का ईरान से हाई-रिस्क रेस्क्यू, ट्रंप ने किया कंफर्म, फोर्सेज ने जवान को बचाया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button