Advertisement

किस्मत आज इन राशियों का देगी साथ, जानिए 19 जुलाई का राशिफल

Share
Advertisement

अगर आप अपने दिन की शुरुआत राशिफल पढ़कर करते हैं तो दिनभर ग्रह नक्षत्रों की चाल के हिसाब से आप अपना आने वाला कदम बढ़ाते हैं। आपकी किस्मत आज आपका साथ दे रही है या आपको आज सतर्क रहने की जरुरत है। जानिए आज का राशिफल

Advertisement

मेष

आज भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। सहयोगी आपके काम में टोका-टाकी कर सकते हैं। घर में धार्मिक गतिविधियां हो सकती हैं। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है। रुकी हुई पेमेंट आपको वापस मिल सकती है।

वृष

आज छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। उलझनों के बावजूद सभी काम आपके अनुसार ही पूर्ण होंगे। मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

मिथुन

आज ऑफिस में सहकर्मियों का दबाव झेलना पड़ सकता है। अपनी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे। छोटी सी गलती बड़ी बन सकती है। कर्मचारियों के बीच टकराव होने की आशंका है। मानसिक दुविधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे।

कर्क

आज वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों की जरूरतों का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों का आसानी से निर्वहन कर पायेंगे। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग करेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से आपको सफलता मिलेगी।

सिंह

आज मेहनत का सन्तोषजनक परिणाम प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कानूनी विवादों में आपको उलझना पड़ सकता है। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। लोग स्वार्थ की भावना से आपको धोखा दे सकते हैं।

कन्या

आज संतान के सहयोग से लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे। नए व्यावसायिक अनुबंध मिल सकते हैं। परिजन आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। मीडिया और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

तुला

आज आय और व्यय में उचित समंवय बना रहेगा। शोध कार्यों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आत्मनिरीक्षण के लिए दिन उत्तम है। घर के सदस्यों के बीच वैचारिक सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

वृश्चिक

आज कार्यशैली में कुछ बदलाव ला सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने में आसानी होगी। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास न करें। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। बॉस की बातों का बुरा न मानें। बच्चों की गतिविधियों के कारण शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

धनु

आज पति-पत्नी के बीच अहम् में टकराव हो सकता है। तनाव का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में थोड़ी प्रतिकूलता रहेगी। अनजान लोगों से विवाद न करें।

मकर

आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जॉब में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पायेंगे। विपरीत परिस्थितियों का सामना मजबूती से करेंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। रुका हुआ सरकारी काम आज हल हो सकता है।

कुंभ

आज बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। तनाव की वजह से शरीर में शिथिलता रहेगी। अधिकारियों के विभाग में परिवर्तन हो सकता है। अनैतिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।

मीन

आज दांपत्य जीवन में परस्पर सम्मान बनाएं रखें। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट से धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। शान्त मन से समस्याओं का समाधान खोजें।

ये भी पढ़ें: Rashifal: कन्या और धनु राशि वालों का धन के मामले में दिन शुभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *